उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (9 अगस्त, मंगलवार, श्रावण शुक्ल पक्ष, द्वादशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय मंत्री ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।

◆ 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 239 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 264 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया।

◆ मुख्यमंत्री ने हर घर अभियान के तहत देहरादून में तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई।

◆ नैनीताल जिले में लोक निर्माण विभाग ने हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया है। आज ये जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत शाम साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक सभी वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

◆ पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश के पशुपालकों की आय में वृद्धि और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, कहा- सरकार वर्ष 2025 तक राज्य को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत और खराब कार्य करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा की विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ट्रैफिक के संबंध में जागरूकता फैलाने का कार्य भी किया जाएगा।

◆ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ukssc पेपर लीक मामले में आयोग एक आउटसोर्स कंपनी को परीक्षा की जिम्मेदारी देकर लापवाही सामने आ रही है।

◆ मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र, कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

◆ उत्तराखंड सीमा पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की महिला दल ने सीमा पर एक गश्त (17,000 फीट) पूरी की। विशेष गश्ती दल की थीम आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान पर भी आधारित थी।