एक बार फिर से कोरोना फिर तेजी से पैर पसार रहा है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के नए 239 मामले सामने आए । आज दो मरीज की मौत हुई । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1639 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 264 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।
कहां मिले कितने केस
देहरादून में 115, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40 कोरोना मरीज मिले हैं. जबकि, अल्मोड़ा में 5, चमोली में 2, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 1, उधम सिंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 23 मरीज मिले हैं ।