एक बार फिर से कोरोना फिर तेजी से पैर पसार रहा है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कोरोना के नए 221 मामले सामने आए । आज दो मरीज की मौत हुई । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1485 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 363 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।
कहां मिले कितने केस
देहरादून 100, हरिद्वार में 14, नैनीताल में 25, अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली और पौड़ी में नौ-नौ, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग 33, टिहरी में चार और ऊधमिसंह नगर में 10 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।