March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज(10 अगस्त)…..कल प्रदेश की महिलाएं उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी…

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

◆ रक्षा बंधन का त्योहार कल प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। राखियों की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिगत सभी व्यापक इंतजाम किए हैं। आज प्रदेश में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गये।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन यानी कल प्रदेश की महिलाएं उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

◆ केदारनाथ धाम में रक्षा बंधन से पहले आयोजित होने वाले भतूज मेला यानी अन्नकूट मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मां अनुपूर्णा की डोली भी इस बार धाम पहुंची है। केदारनाथ मंदिर को इस अवसर पर 11 कुंतल फूलों से सजाया गया है।

◆ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज विकासखंड नरेन्द्रनगर की बी0डी0सी0 में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों मे कोताही ना बरतने के निर्देश दिए हैं।

◆करोड़ों का साइबर फ्रॉड करने वाले नाइजीरियन गैंग का पर्दाफाश करते हुए उत्तराखंड पुलिस STF ने 01 नाइजीरियन को सफदरजंग एंक्लेव, दिल्ली से किया गिरफ्तार। 8 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 7 SIM, 4 WiFi डोंगल, 1 कार्ड रीडर 2 पासपोर्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद।

◆ उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले आज एक और गिरफ्तार हुआ, जिसकी परीक्षा में 164 वी रैंक थी।अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार हो चुकें है।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 221 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 363 मरीज ठीक हुए

◆ मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 अगस्त तक राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि इन तीन दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। 

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड आज विकास की ओर अग्रसर है और वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जा रही है।