अल्मोड़ा: समान खरीदने गई किशोरी का अपहरण, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यहां नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है । नाबालिग की मां ने की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है ।

बेटी की मां ने लगाई गुहार

धारानौला क्षेत्र से एक नाबालिगा के अपहरण का मामला सामने आया है । किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने नरसिंहबाड़ी निवासी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज किया है। किशोरी की मां द्वारा एफआईआर में कहा गया कि 8 अगस्त की शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से सामान खरीदने बाजार गई थी। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। नाबालिग की मां ने बताया कि जब उसने पता करने की कोशिश की तो पता चला कि उनकी बेटी को नरसिंह बाड़ी निवासी युवक नितिन गोस्वामी शादी का झांसा देकर अपहरण करके ले गया है।
बेटी की मां ने बेटी को अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त कराने व अपहरणकर्ता को सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

मामला दर्ज

कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया है।