भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
समाज को साथ लेकर चलते थे अटल बिहारी वाजपेई-
जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति की ऐसे वट वृक्ष थे। जिनकी छांव में अनेक नेता आगे बढ़े उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बड़ा करने का काम श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा किया गया। उनके नेतृत्व में देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी देश हित में परमाणु पोखरण विस्फोट कर महत्वपूर्ण निर्णय देश की सुरक्षा हेतु लिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आने वाला इतिहास हमेशा याद रखेगा। अटल बिहारी वाजपेई एक ऐसे विद्वान पुरुष थे जो हर विषय पर अपनी पकड़ रखते थे उनके द्वारा लिखी गई कविताएं आज भी जीवन दर्शन को दर्शाती हैं और मनुष्य को निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। अटल बिहारी वाजपेई आज शरीर से हमारे बीच नहीं है लेकिन वे अपने विचारों से हमारे बीच हर समय रहेंगे। भारतीय राजनीति में पक्ष से विपक्ष तक की राजनीति अटल बिहारी वाजपेई द्वारा की गई और हर समाज को साथ लेकर चलने की उनकी कला उन्हें एक अलग राजनीतिज्ञ के रूप में प्रस्तुत करती हैं। हम सबको अटल जी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य निरंतर करना चाहिए।
यह लोग रहें उपस्थित-
श्रद्धांजलि देने वालों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल जिला महामंत्री महेश नयाल पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद आगरी, हरीश कनवाल नवीन बिष्ट आशीष कुमार राजेंद्र प्रसाद रवि कुमार संदीप सैली अजय वर्मा कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी दीपक वर्मा आशीष कुमार किरण पंत निशा बिष्ट लीला बोरा लता पांडे प्रेमा मेर, मीना नेगी, रेखा आर्य बबीता आर्य आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।