उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चमोली में एक दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
करंट से महिला और बच्ची की मौत-
जानकारी के अनुसार घटना पोखरी ब्लॉक के गोदी गिवाला गांव की है। जहां 24 साल की विद्या देवी और उनकी एक वर्षीय बेटी अदिति घर में मृत अवस्था में मिली। बताया जा रहा है कि महिला घर में ही दूध, छाछ बेचने का काम करती थी। शुक्रवार सुबह गांव का एक व्यक्ति विद्या देवी के घर छाछ लेने पहुंचा तो वहां मां-बेटी मृत पड़ी थी और पास में छाछ निकालने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन चल रही थी।
परिवार में मचा कोहराम-
ग्रामीण ने आशंका जताई कि महिला की मौत मशीन से करंट लगने से हुई होगी। मृतका यहां अपनी सास और ससुर के साथ रहती थी, जबकि उनका पति दिल्ली में नौकरी करता है। इस मामले में परिजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जताया। जिसके बाद महिला व बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।