ग्लोइंग स्किन के लिए इस फेस पैक का करें इस्तेमाल, पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की प्रॉब्लम भी होगी दूर

कौन नहीं चाहता की उसकी त्वचा साफ व चमकदार बने । ऐसे में बाजार में खास गर्मी के मौसम के लिए कई प्रोडक्‍ट्स मौजूद हैं, जो त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने का दावा करते हैं। लेकिन अगर आप भी प्राकृतिक उपचार की तलाश में हैं तो इसके लिए आप इन फेस पैक  का इस्तेमाल कर सकती हैं । नीम और दही के फेस पैक से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं ।नीम और दही के फेस पैक एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी होती है। इससे स्किन के बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिसके कारण पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की प्रॉब्लम दूर होती है।

फेस पैक बनाने का तरीका

नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसे हफ्ते में 3 या 4 बार दही के साथ मिक्स करके लगाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नीम की पत्तियों के पेस्ट में एक चम्मच दही मिक्स करें और इसे पूरे फेस में अप्लाई  करें ।

पिंपल्स और ब्लैक हेड्स दूर होंगे

नीम और दही के फेस पैक एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी होती है। इससे स्किन के बैक्टीरिया खत्म होते हैं जिसके कारण पिंपल्स और ब्लैक हेड्स की प्रॉब्लम दूर होती है।

घाव भरता है और दाग दूर होते

नीम और दही के फेस पैक में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी होती है। इसे घाव पर लगाने से वो ठीक होता है और दाग भी दूर हो जाता है।

त्वचा को निखारने में करता है मदद

नीम का इस्तेमाल सदियों से सौंदर्य उत्पादों में किया जाता रहा है । नीम का फेस पैक त्वचा को निखारने में मदद कर सकता है, काले धब्बे, रेडनेस, महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम कर सकता है । ये त्वचा को स्वस्थ रख सकता है । नीम का इस्तेमाल आमतौर पर मुंहासों के इलाज के लिए किया जाता है।