उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

यहां अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । जिसके बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

युवक का अग्निविर परीक्षा में शामिल होने का आखिरी साल था

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पौड़ी के नौगांव कामंदा क्षेत्र से अग्निवीर भर्ती में शामिल होने गए सुमित ने फांसी के फंदे में झूल अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी ।  बताया जा रहा है कि युवक ने अग्निवीर भर्ती  परीक्षा के लिए काफी मेहनत की थी और उसका ये अग्निविर परीक्षा में शामिल होने का आखिरी साल था । जिसके बाद  युवक ने असफल होने पर ये आत्मघाती कदम उठा लिया ।