उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक संपन्न, 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हो चुकी है । जिसमें मंत्रिमंडल की सहमति से 18 प्रस्तावों पर मुहर लग चुकी है । आइये जानें कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले-

कैबिनेट के फैसले

1.नगर पालिका की नियमावली में किया गया संशोधन।

2.प्रधानाचार्य के पदों को भरने के लिए नियमावली में बदलाव किया गया   । माध्यमिक विभाग में प्रिंसिपल के पदों क़ो 50 प्रतिशत प्रमोशन के तहत व 50 प्रतिशत पद परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।

3. यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के बाद अब जो परीक्षाएं होनी बाकी है । उन्हें लोक सेवा माध्यम से संपन्न कराया जाएगा । करीब सात हजार पदों के लिए लोक सेवा आयोग जल्द ही एक कैलेंडर जारी करेगा । वहीं समूह ग की भर्ती के लिए जो अभी तक यूकेएसएसएससी में नियम थे वही नियम लागू होंगे । जिसके लिए जल्द ही कैलेंडर जारी होगा ।

4.आवास विकास के मद में 500 मीटर वर्ग तक के लिए अपने भवन बनाने के लिए नेशनल या फिर राज्य सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का पालन कर सकते हैं ।

5. जीएसटी विभाग के लिए वित्त विभाग ने एक नया प्रस्ताव बिल दिया है । जिसके तहत जीएसटी का बिल लाओ और इनाम पाओ ।

6.खाद्य विभाग की नियमावली में किया गया संशोधन ।

7.लोक सेवा आयोग में 10 पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे यें पद अनुसेवक के है।

8.राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के पांच स्कूलों के संचालन के लिए मंत्रिमंडल ने लिया अहम निर्णय, सोसाइटी के माध्यम से किया जाएगा संचालन।

9.बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्य सीएसआर फंड द्वारा किया जा रहे हैं आगे को भी यही एजेंसी काम करेंगी।

10. छः हेक्टेयर भूमि को आवास विभाग को दिए जाने पर भी मंत्रीमंडल की मुहर लग गई है ।

11.सभी विश्वविद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा ।

12.प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सैनिक स्कूल खोले जाएंगे ।

13. शहरी विकास विभाग में अकॉन्टिंग मेनयुल को अपनाया जाएगा ।

14.केदारनाथ में छोटे छोटे कार्य किए जाने हैं उस कार्य को भी वर्तमान में काम कर रही संस्था ही करेगी ।

15.प्रदेश में कुछ स्कूलों के विलय किए जाने पर मंत्रीमंडल ने लगाई मुहर ।

16.तकनीकी शिक्षा विभाग, शोध विभाग एवम प्रशिक्षण विभाग संस्थान का नाम बदल दिया गया ।

17.जुडिसरी के कुछ नामों में किया गया बदलाव ।

18.वन टाइम सेटेलमेंट को अगले कैबिनेट में लाने के निर्देश  ।