उत्तराखंड: भारी बारिश की संभावना के चलते कल इस जनपद में स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

भारी से भारी बारिश की संभावना के चलते कल इस जनपद के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है ।

समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे

जिसके अंतर्गत पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने एक दिवसीय अवकाश के आदेश जारी किए हैं जारी आदेशनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 14.09.2022 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड के कुछ अन्य जनपदों में दिनांक 15.09.2022 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।अतः मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 15.09.2022 को जनपद पिथौरागढ़ के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते है तथा समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।