उत्तराखंड: मशहूर लोक गायिका हेमा नेगी करासी को मिली जान‌ से मारने की धमकी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका हेमा नेगी करासी को किसी ने जान से मारने की धमकी भरा एक वीडियो भेजा है।

जानें पूरा मामला-

इस संबंध में लोक गायिका ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हेमा नेगी करासी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर उनको धमकियां दी गई हैं। उनके जागर शैली के गीत को लेकर सवाल उठाए हैं। आरोपी ने आरोप लगाया है कि हेमा नेगी ने पारंपरिक शब्दों का प्रयोग किया है। इस पर हेमा नेगी ने जवाब दिया कि जो भी शब्द लिए हैं, अगर उनको कोई आपत्ति है तो उसे साबित करें कि उन्होंने कुछ गलत किया है। लोक गायिका ने आरोप लगाया है कि वीडियो में उनके साथ अभद्रता भी की गई है।

मुकदमा दर्ज-

लोक गायिका हेमा नेगी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कुछ दिन पहले जोगीवाला चौकी में तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।