अल्मोड़ा उत्तराखंड से तीन सदस्यीय दल साइकिल से बद्रीनाथ और माणा पास की यात्रा पूरी कर वापिस अल्मोड़ा लौट आया है। इस यात्रा का उद्देश्य इस वर्ष का विश्व पर्यटन दिवस पर दिए गए संदेश रीथिंकिंग टूरिज्म या पर्यटन पर पुनर्विचार के अंतर्गत था।
जानें-
माणा पास जो कि 5632 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तक MTB साइकिल ले जाने का आयोजन स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड ने उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से किया था। जिसमें अल्मोड़ा के भारत शाह, मोहन सिंह भंडारी, और कौसानी से कार्तिक भट्ट ने अल्मोड़ा से बद्रीनाथ साइकिलिंग का प्रोग्राम बनाया और 3 दिन में लगभग 300 किलोमीटर बद्रीनाथ तक की साइकिल यात्रा पूरी की, जिसमें पहले दिन अल्मोड़ा से कुल्सियारी 130 किलोमीटर दूसरे दिन कुल्सियारी से पीपलकोटी 90 किलोमीटर तीसरे दिन पीपलकोटी से बद्रीनाथ 80 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। लगभग 11 से 12 घंटे प्रतिदिन साइकिल चलाई. बद्रीनाथ दर्शनों के बाद स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित MTB साइकिल चैलेंज में भाग लिया और देवताल 5600 मीटर निकट माणा पास तक हाई एल्टीट्यूड साइकिलिंग का आनंद लिया।