मौसम अपडेट: कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसके बाद अब सर्दी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

आज‌ कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।
बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में साढे तीन हजार मीटर व उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं हल्का हिमपात हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम में होने वाले बदलाव से तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

अल्मोड़ा में बारिश के आसार-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप रहेगी। बीते बुधवार को सुबह से धूप रही।