हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सर्राफा व्यापारी पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी । इस बीच गनीमत यह रही कि व्यापारी किसी तरह बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई ।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दो नवंबर को शहर के प्रतिष्ठित कुमाऊं ज्वैलर्स के मालिक रामसरन वर्मा के पुत्र राजीव अपने नैनीताल रोड स्थित प्रतिष्ठान से अपने आवास हीरा नगर हल्द्वानी आ रहे थे। तभी राजीव अपने वाहन से अपने घर के अंदर जाने लगा, तो दो अज्ञात बाइक सवारों ने राजीव पर फायर झोंक दिया, जो कि कार पर लग गया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी, कोतवाल हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी, थाना अध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की कर दी गई है ।