◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा गोविंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मत्था टेका और प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
◆ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए महिलाओं के प्रयासों की सराहना की।
◆ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयासरत है। आज देहरादून में श्री जोशी से गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
◆ उत्तराखंड कल अपना 22वां राज्य स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। स्थापना दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस अवसर पर देहरादून के रेसकोर्स में रैतिक परेड और साहसिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
◆ मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस से पूर्व प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की सौगात दी।
◆ हाई कोर्ट स्थानांतरण के प्रयासों का विरोध तेज होने लगा है। विभिन्न संगठनों समेत अधिवक्ता शिफ्टिंग के विरोध में सड़क पर उतर आए और सरकार पर पहाड़ी क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। चेताया कि हाई कोर्ट शिफ्ट किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
◆ उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है।
◆ धर्मनगरी में चंद्र ग्रहण के कारण हरकी पैड़ी पर होने वाली संध्या काल आरती एक घंटा 41 मिनट विलंब से की गई। चंद्र ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए। बदरीनाथ सहित कई मंदिरों के कपाट बंद हुए।
◆ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज रुद्रपुर में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का शिलान्यास किया, कहा- क्रीड़ा भवन के बनने से उधमसिंह नगर के खिलाड़ियों को भविष्य में अपने खेल को निखारने में मदद मिलेगी।
◆ कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर हरिद्वार स्थित हर-की-पैड़ी में श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी। बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान कर दान आदि भी किया।