प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । अब खबर पिथौरागढ़ से आ रही है । जिला मुख्यालय क्षेत्रान्तर्गत कार अनियंत्रित होकर चार से मीटर गहरी खाई में जा गिरी । जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई ।
एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय क्षेत्रान्तर्गत सोमवार को बन्दर लिमा के पास वाहन (वाहन संख्या- UKO4AE- 7634) अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव का रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।मृतक की पहचान त्रिवेणी माधव पलड़िया, 34 वर्ष, निवासी- बानणा जाला, भीमताल, नैनीताल रविकांत मेहता, 35 वर्ष, निवासी- राजाजीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।