सुबह की ताजा खबरें (30 नवंबर, विश्व विज्ञान दिवस)

👉🏻जी20 की अध्यक्षता के मौके को यादगार बनाना चाहती है मोदी सरकार, की जा रहीं खास तैयारियां

👉🏻विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले, भारत का विकास इंडियन टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट की गहराई से है जुड़ा

👉🏻गोरखपुर में सीएम योगी 504 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास, 3400 लोगों मिलेगा रोजगार

👉🏻रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिटायर सैनिकों के लिए निजी क्षेत्र में मांगी नौकरी, सेना की मदद करने की अपील

👉🏻पहले दिन सदन में पेश हुए 10 विधेयक और 5440 करोड़ का अनुपूरक बजट

👉🏻स्वतंत्रता के बाद भारत को सुरक्षित रखने में जवानों की भूमिका अहम रही: राजनाथ

👉🏻उत्तराखंड सरकार प्रदेश में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून ला रही है। इसको लेकर मंगलवार को सदन में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक पेश किया गया.

👉🏻उत्तराखंड के चमोली में भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास, दोनों देशों के सैनिकों ने साझा किए अनुभव

👉🏻उत्तराखंड में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के लिए विधेयक लाई सरकार

👉🏻उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सफल जीवन वही जो दूसरों की सेवा में समर्पित रहे

👉🏻फीफा वर्ल्ड कप 2022: तीनों मैच हारकर मेजबान कतर बाहर, ग्रुप-ए से नीदरलैंड-सेनेगल सुपर-16 में पहुंचे

👉🏻फीफा वर्ल्ड कप 2022: कैमरून के खिलाफ मैच से पहले ब्राजील को झटका, अगले ग्रुप मैच से भी बाहर हुए स्टार खिलाड़ी नेमार

👉🏻महान एथलीट पी.टी. उषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। साथ ही वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली ओलिंपियन और अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं।