March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

टोक्यो ओलंपिक खेलों के पहले दिन महिलाओं की तीरंदाजी की रैंकिंग प्रतियोगिता में दीपिका नौवें स्थान पर

टोक्यो ओलंपिक खेलों के पहले दिन महिलाओं की तीरंदाजी की रैंकिंग प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी नौवें स्थान पर रहीं। दीपिका के 663 अंक रहे। प्री-क्वार्टर फाइनल में दीपिका का मुकाबला 54वें स्थान पर रहने वाली भूटान की तीरंदाज कर्मा के साथ होगा।

कल होगा मुकाबला

तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में दीपिका भारत की एक मात्र महिला तीरंदाज हैं। दीपिका का यह तीसरा ओलंपिक है। दीपिका मिश्रित व एकल दोनों में भाग ले रही हैं। इसके अलावा उसके पति अतानु दास मिश्रित युगल में भाग ले रहे हैं।  पिछले महीने तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये थे । इसलिए यह उम्मीद की जा रही है। वह पदक जीत सकती है। मिक्स डबल में 16 टीमें भाग ले रही हैं। वहीं, मिक्स युगल के लिए दीपिका एवं प्रवीण जाधव की टीम बनी है। जिसका मुकाबला कल होगा। और कल ही पदका का फैसला भी हो जाएगा।

दक्षिण कोरिया की आन सान पहले स्थान पर

दक्षिण कोरिया की आन सान पहले स्थान पर रही। सान ने 680 अंक लेकर ओलिंपिक में नया रिकॉर्ड भी बनाया। जंग मिन्ही दूसरे, जबकि कांग झी तीसरे पर स्थान पर रहीं।

प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें स्‍थान पर

पुरुषों की व्‍यक्तिगत रैंकिग में प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें स्‍थान पर, अतानु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप राय 652 अंकों के साथ 37वें स्‍थान पर रहे।