4,150 total views, 2 views today
आज जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था ‘युवा संवाद‘ की डा0 दीपा तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘कच्चे रास्ते पक्के सबक‘‘ का विमोचन किया। जिसमें स्थानीय होटल सिवाॅय में आयोजित विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन नीरज भट्ट ने किया। जिसमें डा0 तिवारी ने इस पुस्तक में कैेलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया है। यह उनके द्वारा लिखित पहली पुस्तक है।
अनेक साहित्यकारों ने अपनी लेखनी से देश-विदेशों में बनाई अपनी पहचान-
जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा हमेशा साहित्यिक दृष्टि से बेहद परिपूर्ण रहा है यहां पर अनेक साहित्यकारों ने अपनी लेखनी से देश-विदेशों में अपनी पहचान बनायी है। यहां पर बाहर के भी कई लेखक आकर अपने लेखनी से यहां के बारे में लिखा है। जिलाधिकारी ने कहा कि डा0 तिवारी की पुस्तक बेहद कठिन परिस्थितियों मेें लिखी गयी है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा अपने आप में कठिन है और यात्रा के दौरान लेख लिखना काबिले तारीफ है।
इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-
इस दौरान दीपा तिवारी ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एच0बी0 चन्द और डा0 कपिलेश भोज ने भी अपने विचार रखे और पुस्तक की सराहना की। इस अवसर पर युवा संवाद की ओर से कुणाल तिवारी, रंगकर्मी नवीन बिष्ट, शेखर लखचैरा, विनीता लखचैरा, हयात सिंह रावत, दयाकृष्ण काण्डपाल, जंग बहादुर थापा व कई युवाओं के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड: दो पक्षों के बीच हुए पथराव के चलते पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा किया दर्ज
अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के विकास से क्षेत्र, जिले और प्रदेश के पर्यटन को मिलेगी गति- मुख्य सचिव एस.एस. संधू
उत्तराखंड: शादी के एक माह बाद दुल्हन ने ससुराल में रहने से किया इंकार, प्रेमी के साथ रहने की जिद में अड़ी नवविवाहिता