कुमाऊं विश्वविद्यालय: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अपने परिसरों व संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों में 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में एनईपी यानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

500 रुपए के विलंब शुल्क के साथ 5 दिसंबर तक

कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय के ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने के लिए शुल्क भरे जाने की तिथि 1 दिसंबर तक और 500 रुपए के विलंब शुल्क के साथ 5 दिसंबर तक बढ़ा दी है। बताया है कि 5 दिसंबर के उपरांत आवेदन पत्र नहीं भरे जा सकेंगे।