अल्मोड़ा: सल्ट पुलिस ने बालिका इण्टर काँलेज सल्ट में चलाया जागरुकता सेशन, दी विभिन्न विषयों की जानकारी

पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक- 01.12.2022 को सल्ट पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान के तहत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज सल्ट में स्कूली छात्राओं व शिक्षिकाओं को महिला अपराध/महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, साईबर अपराध, यातायात नियमों व नशे के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।

स्कूली छात्र-छात्राओं को दी जानकारी

इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस ऐप में उपलब्ध सभी सुविधाओ के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुवे महिलाओ व बालिकाओं का सुरक्षा कवच गौरा शक्ति के बारे में बताकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया और इस जानकारी को अपने साथियों, घर व आस-पास के लोगों को बताकर गौरा शक्ति में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।

हेल्पलाइन नंबर पर करें काॅल

इसके अतिरिक्त सभी को उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर डायल 112,1090,1098 व 1930 की भी जानकारी प्रदान की गयी।