उत्तराखंड: यहां जंगल घूमने गए बच्चों ने खाई जंगली पत्तियां, दो की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर बुग्गावाला क्षेत्र में जंगली पेड़ की पत्तियों का सेवन करने से दो बच्चों की मौत हो गई।

जंगली पेड़ की पत्तियां खाने से बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र में गुर्जर परिवार रहता है जहां पर शाम को 6 वर्षीय शिबू, 6 वर्षीय शाफिया 5 वर्ष का बशीर और 6 वर्ष की आशिफा शामिल थे और बच्चे घूमते घूमते जंगल के काफी अंदर चले गए और बच्चों ने जंगल में ही किसी पेड़ की जहरीली पत्तियों का सेवन कर लिया। जिनमें से दो बच्चियों की मौत हो गई है और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।