बीस हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में Amazon, वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी शामिल

आज Amazon देश दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। जिसका बड़ी संख्या में हर क्षेत्रों में विस्तार है। इसी बीच खबर है कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन 20 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

20,000 कर्मचारियों की छंटनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि यह छंटनी की संख्या दोगुना हो गई है। अमेजन सभी स्तरों पर लोगों को निकालने की योजना बना रहा है, जिसमें सबसे वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी प्रबंधकों को कथित तौर पर कर्मचारियों के काम का आकलन करने के लिए कहा गया है, ताकि अमेजन लगभग 20 हजार लोगों की छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर सके। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, टेक्नोलॉजी स्टाफ और कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव के कर्मचारी शामिल होंगे। कंपनी की ओर से यह छंटनी आने वाले महीनों में होगी।