मौसम अपडेट: उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी के साथ बारिश के आसार

दिसंबर का महीना है। मौसम में बदलाव के बीच तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं तेजी से सर्दी बढ़ रही है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम-

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में खिलखिलाती धूप रहेगी। बीते शनिवार को सुबह से खिलखिलाती धूप रही।