बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कांडा के रामलीला मैदान में तीन दिनी कांडा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
कांडा महोत्सव
जिसमें इस महोत्सव के शुभारंभ पर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में भव्य कलश यात्रा निकाली। इसके स्कूली छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों और छोलिया नर्तकों ने आकर्षक झांकी में भागीदारी की। साथ ही विद्यार्थियों ने मुख्य मंच से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। महोत्सव में प्रदेश के कई प्रमुख लोक कलाकार भी अपने फन का जौहर दिखाएंगे।