उत्तराखंड: UKPSC ने पटवारी/ लेखपाल भर्ती परीक्षा के संबंध में जारी किया नोटिस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी/लेखपाल पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए नोटिस जारी कर एडमिट कार्ड की जानकारी दी है।

कल जारी होंगे एडमिट कार्ड

इस संबंध में आयोग ने नोटिस जारी करके बताया है कि पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 29 दिसंबर 2022 को जारी किए जाएंगे‌। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे उत्तराखंड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

जिसमें उम्मीदवार ukpsc.net.in के माध्यम से यूकेपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।