फ्रांस ने रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन को हल्के हथियारबंद युद्धक वाहन ए एम एक्स- 10 आर सी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की मुलाकात के बाद यह घोषणा हुई।
यूक्रेन की सेना की सहायता के लिए पहली बार हथियारबंद वाहनों की आपूर्ति की जा रही
फ्रांस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन की सेना की सहायता के लिए पहली बार हथियारबंद वाहनों की आपूर्ति की जा रही है। ए एम एक्स-10 वाहन युद्ध क्षेत्र में तेज गति से चलता है और इसमें चार कर्मी तैनात किये जा सकते हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार फ्रांस ने पहले भी आधुनिक तोप और हथियारबंद सैन्यकर्मी वाहन, विमानरोधी मिसाइल और वायु रक्षा प्रणाली यूक्रेन को आपूर्ति की है।