टेनिस स्टार सानिया मिर्जा टेनिस को कहेंगी अलविदा, आखिरी बार इस टूर्नामेंट में आएंगी नजर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर खेल जगत से जुड़ी हुई है। खबर सामने आई है कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 36 साल की उम्र में अगले महीने टेनिस को अलविदा कह देंगी।

अगले महीने टेनिस से सन्यास की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप टूर्नामेंट के बाद टेनिस पेशेवर टेनिस को अलविदा कह देंगी। बताया गया है कि दुबई ड्यूटी चैंपियनशिप टूर्नामेंट अगले महीने खेला जाएगा। इस महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया मिर्जा कजाकिस्तान की अपनी जोड़ीदार अन्ना डानिलिया के साथ कोर्ट पर दिखाई देंगी।

टेनिस खिलाड़ी का शानदार सफर

सानिया मिर्जा का टेनिस करियर शानदार रहा है। इस खिलाड़ी ने टेनिस कोर्ट पर कई खिताब अपने नाम किए हैं। छह ग्रैंड स्लैम जीतने और विश्व नंबर एक डबल्स खिलाड़ी बनने से पहले, उनका एक उल्लेखनीय सिंगल्स करियर भी था, जो विश्व नंबर 27 की करियर बेस्ट रैंकिंग तक पहुंच गया वह 2005 में यूएस ओपन के चौथे राउंड तक पहुंची थीं। जिसमें भारतीय टेनिस स्टार ने अपने पेशेवर करियर में 6 बड़े चैंपियनशिप जीते। सानिया मिर्जा ने 3 बार डबल्स और 3 बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता है।