बागेश्वर से जुड़ी खबर है। देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें जिले के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव
इस महोत्सव में विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयनित कपकोट विकासखंड के किसमिला गांव के महिला मंगल दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसमें उन्होंने पचास हजार रुपये का पुरस्कार जीता है। यूथ अवार्ड में दूसरा स्थान पाने वाली महिला मंगल दल की अध्यक्ष कविता कोश्यारी और ज्योति कोश्यारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेक प्रदान किया।