उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 22 जनवरी को फाॅरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा होने वाली है। इससे जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा में बदलाव
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। पटवारी परीक्षा लीक होने के बाद इस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रक्रिया और सख्त की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव प्रश्नपत्र से लेकर आयोग की गोपनीय प्रक्रिया के बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने परीक्षा के लिए जो पेपर पाइपलाइन में लगाया था, उसे हटा दिया है। आयोग के पास प्रश्नपत्रों के कई सेट और हजारों की संख्या में विशेषज्ञों से आए हुए प्रश्न रहते हैं। लिहाजा, आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए दूसरे सवालों का पेपर तैयार कर लिया है।
परीक्षा को लेकर सख्त प्रक्रिया
परीक्षा को लेकर सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है। जिससे परीक्षा को लेकर कोई दिक्कत न हो। परीक्षा सुरक्षा को लेकर प्रक्रिया सख्त की जा रही है।