अल्मोड़ा: मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, बमुश्किल बुझी आग

यहां हुए भीषण अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया । बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी ।

बमुश्किल आग पर पाया काबू

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम काफली के तोक मगरो में चंदन राम पुत्र भवन राम के घर में आज दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय सभी लोग घर से बाहर थे । चंदन राम अपनी दुकान में थे व बच्चे स्कूल गए हुए थे जब आस पास के लोगों ने घर में से धुआं निकलते देखा तो तुरंत इसकी सूचना चंदन राम को दी। आनन फानन में लोगों ने एकत्रित होकर पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया । तब तक घर में रखा हुआ लाखों का सामान जलकर राख हो गया । वहीं अग्निकांड में तीन लाख के सामान के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । और तो और आग से मकान की दीवारें फर्श छत को भी भारी नुकसान पहुंचा है। 

थाना दन्या व तहसील प्रशासन भनोली को दी गई सूचना

घटना की सूचना थाना दन्या व तहसील प्रशासन भनोली को दी गई। थाना व तहसील प्रशासन तथा क्षेत्रीय पटवारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया ।