उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती में 1521 पदों के सापेक्ष 2293 का चयन किया गया है।
पिछले साल आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों के कागजात का सत्यापन 27 फरवरी को आयोग के कार्यालय में होगा। वहीं इस भर्ती परीक्षा में चुने गए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 17 फरवरी से अपनी वरीयता भर सकेंगे। पास हुए अभ्यर्थियों में से पुलिस,पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन विभाग के लिए सिपाहियों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती परीक्षा पिछले साल 18 दिसंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए।