यहां वन विभाग ने सागोन के अवैध तीन लठ्ठे दबिश देकर बरामद कर लिए है। मौके से आरोपी फरार होने में सफल रहा ।
जानें पूरा मामला
वन विभाग किल्पुरा खटीमा ने सागोन के अवैध तीन लठ्ठे दबिश देकर बरामद कर लिए है। मौके से आरोपी फरार होने में सफल रहा।वन विभाग विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना मिली थी कि तस्करो द्वारा अवैध रूप से लाए गए सागोन कि लकड़ी लाई गई है।जिस पर कीलपुरा रेंज अधिकारी जीवन चन्द्र उप्रेती ने टीम गठित कर दबिश देने के निर्देश दिए।टीम ने नाग पट्टी भूडा किशनी में दबिश देकर सागोन के तीन लठ्ठे बरामद किए।मौके से आरोपी अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहा।टीम ने लकड़ी जप्त कर रेंज परिसर में सुरक्षित रखवा आरोपी सोनू नाथ पुत्र किशन नाथ निवासी भूडा किशनी के खिलाफ केस काट कार्यवाही शुरू कर दी है।
टीम में शामिल रहे
टीम में खीमानंद आर्य वन दरोगा,पान सिंह मेहता, वन दरोगा,रमेश चंद रोपण, रक्षक दीपक बोहरा,रोपण रक्षक, भूपाल सिंह,रोपण रक्षक पूरन राणा अन्य रोपण रक्षक मौजूद रहे।