अल्मोड़ा: सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में पहले दिन ड्राइंग एडं पेंटिंग की परीक्षा में 274 विद्यार्थी हुए शामिल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू

जिस पर कल बुधवार को दसवीं की ड्राइंग और पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिले के नौ केंद्रों में कुल पंजीकृत 274 छात्र-छात्राओं में 274 छात्रों ने परीक्षा दी। कोई भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहा।

कुल 274 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए शामिल

इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बीराम ने बताया कि परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक एक पाली में संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया कि कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट में 17, शारदा पब्लिक स्कूल 64, राजीव गांधी नवोदया चनौलिया 05, सनराज पब्लिक स्कूल 14, अटल उत्कृष्ठ विद्यालय जसपुर स्याल्दे में 02, अटल उत्कृष्ठ विद्यालय भौनखाल स्याल्दे 44, अटल उत्कृष्ठ जीआईसी दन्या में 26, अटल उत्कृष्ठ विद्यालय लमगड़ा 70, अटल उत्कृष्ठ विद्यालय गुणादित्या 32, कुल 274 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए‌।