अल्मोड़ा: करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार दिनांक 4/5/2024 को करबला कब्रिस्तान के पास रोड के किनारे पैराफीट में एक व्यक्ति के लेटे की सूचना थाना कोतवाली अल्मोड़ा को मिली।

जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद सूचना पर मौके पर फोर्स ने संबंधित स्थान पर जाकर पड़ताल की। यहां व्यक्ति के मृत प्रतीत होने पर उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त की गई। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान विनोद दुमका पुत्र गंगा दुमका उम्र 42 निवासी हल्दूचौड़ नैनीताल के रूप में हुई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि मृत व्यक्ति ड्राइवरी करता है और उसे हल्द्वानी से मुनस्यारी यात्री लेकर जाना था। जिसके रात्रि में अल्मोड़ा रुकना पाया गया। मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । परिजनों को अवगत कराया दिया गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं।