आज 16 अक्टूबर 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज लिया गया कोई फैसला आगे चलकर लाभ दे सकता है। कारोबार में भी कुछ बड़े बदलाव करने का विचार मन में आएगा और सही दिशा में उठाया गया यह कदम भविष्य में लाभ दे सकता है।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। काम में मन कम लगेगा और आसपास के कुछ लोग आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता रखनी होगी, क्योंकि आने वाला समय मेहनत की मांग कर रहा है। नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और इनमें से कुछ संपर्क आगे चलकर आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे लंबे समय से चली आ रही चिंता कम होगी। हालांकि बातचीत में थोड़ा संयम रखें, क्योंकि आपकी कोई सीधी बात सामने वाले को बुरी लग सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और भविष्य में यही संबंध आपके लिए अवसर लेकर आ सकते हैं। आपके किसी फैसले से परिवार या करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी नए काम या बदलाव की योजना बन सकती है। हर फैसला सोच-समझकर लेना जरूरी होगा। संतान की संगति और उसकी गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान रखें। अपने जरूरी कामों के लिए दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर रहना आज भारी पड़ सकता है। सामाजिक या पारिवारिक मामलों में छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। प्रॉपर्टी या बंटवारे से जुड़े किसी मामले में अपनी बात बहुत सावधानी से रखें।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने का उत्साह बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जैसे उसकी पसंद के किसी नए कोर्स में दाखिला कराना। परिवार से जुड़ा कोई रुका हुआ आर्थिक काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। आज आपकी बात करने की शैली और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। हालांकि बेवजह की चिंता आपके मन की शांति बिगाड़ सकती है, इसलिए छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। यदि नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज इस दिशा में आगे बढ़ने का विचार अच्छा हो सकता है। परिवार में खुशियां आएंगी।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। आज मन में कुछ नया करने की इच्छा जोर पकड़ सकती है और आप किसी नई योजना पर काम शुरू करने के बारे में सोचेंगे। निवेश से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने का विचार बन सकता है, लेकिन निर्णय लेते समय पूरी जानकारी जरूर लें। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता धीरे-धीरे कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। आज जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी और मेहनत भी अपेक्षा से ज्यादा करनी पड़ सकती है। परेशानी यह रहेगी कि मेहनत के मुताबिक परिणाम तुरंत न मिलने से मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का होगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज हर महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला अचानक ध्यान मांग सकता है और आपको उससे संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अभी मेहनत का समय है। सेहत को लेकर भी थोड़ी सावधानी रखें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें। परिवार के बीच खुशी का माहौल बनेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रह सकता है। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे और घर में सहयोग का माहौल बना रहेगा। आपकी बढ़ती पहचान देखकर कुछ विरोधी खुद ही दूरी बनाते नजर आ सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। केवल दिखावे या शौक के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें, वरना बाद में बजट बिगड़ सकता है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़ा रुककर फैसला लें। विद्यार्थियों को परीक्षा या परिणाम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन खुशियों और शुभ समाचारों के साथ आगे बढ़ सकता है। पुराने कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारी को पूरा करने का दबाव महसूस होगा। इसी बीच घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से वातावरण में खुशी और उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नयापन और अपनापन दोनों आएंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत बढ़ाने की जरूरत है। परिवार में खुशियां आएंगी। व्यापार में लाभ मिलेगा।