अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी में अनेक स्थानों, जबकि शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के 11 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि के चलते तापमान में बदलाव की संभावना है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।