जम्मू-कश्मीर के रामबन में गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, तीन जवान शहीद, कई गंभीर रूप से घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज रविवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में बड़ा हादसा हुआ है। यहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

खाई में गिरा वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों की पहचान अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई है। अन्य जवान घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार घटना जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैटरी चश्मा इलाके की है। यह हादसा उस समय हुआ जब सैनिकों का दल नियमित गश्ती ड्यूटी पर था और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों से होकर गुजर रहा था। जब ट्रक जम्मू की तरफ से कश्मीर की तरफ आ रहा था। तभी बैटरी चश्मा रामबन के पास सेना का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। यह ट्रक 600 फीट गहरी खाई में गिर गया।

शहीदों के पार्थिव शरीर को पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थानों के लिए किया रवाना

जिसके बाद सूचना पर पहुंची  पुलिस, सेना, SDRF, सिविल क्यूआरटी रामबन के वॉलंटियर्स ने बचाव अभियान शुरू किया है। बचाव अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया‌ है। जहां सेना के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को गंभीर स्थिति में हेलिकॉप्टर के माध्यम से उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधा के लिए रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार संतुलन बिगड़ने की वजह वाहन खाई में गिर गया। हालांकि जांच की जा रही है। जिस पर भारतीय सेना ने इस हादसे की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं।