बेरीनाग: अल्मोड़ा से होकरा देवी मंदिर दर्शन को जा रही एक कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिसमे सवार पांच लोग घायल हो गए।
सभी लोग सुरक्षित
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल गुरुवार को बांसबगड निवासी व हॉल धारानौला निवासी एक परिवार अल्टो कार से यूके 01 ए 5377 होकरा देवी मंदिर नाचनी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी कार राईआगर के पास धारीचूरा में सड़क से 50 मीटर नीचे खेतों में गिर गई। जिसमें सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जिसके बाद सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम और बेरीनाग पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है। पांचों यात्री अन्य वाहन के माध्यम से होकरा मंदिर दर्शन को चले गए।