युवराज सिंह पर बनेगी फिल्म, बायोपिक का हुआ ऐलान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पर फिल्म बनने वाली है।

युवी पर बनेगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में जानकारी सामने आई है। युवराज सिंह की बायोपिक का ऐलान हो गया है। इसकी जानकारी फिल्‍म समीक्षक तरन आदर्श ने पोस्ट शेयर कर दी है। फिल्म समीक्षक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, भूषण कुमार-रवि भगचांदका इस बायोपिक को प्रोड्यूस करेंगे। अभी युवी के बायोपिक में उनका किरदार कौन सा अभिनेता निभाएगा, इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है।