दिल्ली के मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे से निकाले 18 लोग, 04 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली में उत्तर-पूर्वी जिले के दयालपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई।

चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब लोग घरों पर सो रहे थे। तभी एक चार मंजिला इमारत ढह गई। यह हादसा मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शक्ति विहार कॉलोनी में रात करीब 3 बजे हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बताया गया कि इमारत गिरने के बाद करीब 24 लोग मलबे में दब गए। जिसके बाद राहत व बचाव टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। रेस्क्यू टीम ने अब तक मलबे से 18 लोगों को बाहर निकाला है। जिनमें से 14 को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 10 के करीब अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। एनडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं।