उत्तराखंड को सौगात: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में इतने करोड़ की क्रीड़ा यूनिवर्सिटी परियोजना का किया शिलान्यास, कहीं यह बात

हल्द्वानी (उत्तराखंड): उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीते दिन राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

कहीं यह बात

सीएम ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान  ₹43.50 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, मानसखण्ड खेल परिसर’ के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे। उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। अभी तक राज्य के युवाओं को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा और ट्रेनिंग के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट्स तैयार करने का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।