उत्तराखंड: बनबसा (चंपावत): भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में एक अत्याधुनिक ‘लैंड पोर्ट’ का निर्माण होने जा रहा है।
जल्द होगी तिथि की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह संयुक्त रूप से करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया। उनके अनुसार शिलान्यास की आधिकारिक तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और उत्तराखंड सरकार के सहयोग से विकसित हो रहे इस पोर्ट को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नेपाली पीएम बालेंद्र शाह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्ट दोनों देशों के बीच मैत्री का एक ‘नया सेतु’ बनेगा।