देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बीते दिनों 2 नवंबर को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर वर्ल्ड कप जीता था और एतिहासिक जीत दर्ज की। जिसमें भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मैच खेला।
महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जयपुर में लगेगा स्टेच्यू
उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीतकर नया कीर्तिमान रचा। जिसके बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का जयपुर में स्टेच्यू लगने वाला है। उनका यह स्टेच्यू नाहरगढ़ किले में स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगाया जाएगा। जयपुर के नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों की वैक्स प्रतिमाएं लगी हुई है। इनमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के स्टेच्यू शामिल है। अब यहां हरमनप्रीत कौर का स्टेच्यू भी लगाया जाएगा। इस संबंध में म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हरमनप्रीत कौर महिला सशक्तीकरण और आत्मविश्वास की प्रतीक है।
बताया यह उद्देश्य
उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत का स्टेच्यू लगाने के पीछे उनका उद्देश्य केवल सेलिब्रिटीज का स्टेच्यू बनाना नहीं है बल्कि उन्होंने देश के करोड़ों युवाओं के लिए नेतृत्व की मिसाल पेश की है। उनकी यह दृढ़ता ना केवल युवाओं के लिए बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस वजह से उनका वैक्स स्टेच्यू तैयार करके म्यूजियम में लगाया जाएगा। कहा कि वैक्स स्टेच्यू बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। अगले साल 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्टेच्यू का अनावरण किया जाएगा।