देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक जेल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कैदी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम बात कर रहे हैं मथुरा जेल की। मथुरा जेल से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जेल के अंदर क्रिकेट का आयोजन किया गया है। अलग-अलग कैदियों को मिलाकर दो टीम बनाई गई है और वो क्रिकेट का मैच खेल रहे हैं। वीडियो में आगे यह भी नजर आ रहा है कि उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। यहां आईपीएल की तर्ज पर जेल प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया।