एक ऐसी शादी जिसकी हर‌ जगह हो रही है चर्चा, जानें 17 मिनट की इस शादी ‌के बारे में

आज‌ की शादियों में काफी चकाचौंध रहती है। लोगों में अपनी शादी को काफी ग्रैंड बनाने का शौक रहता है। लेकिन कुछ लोग सादगी की शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं। जिससे फिजूलखर्ची न हों। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश से सामने आया है। शादियों में फिजुलखर्जी रोकने और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए सीधी ट्रस्ट ने ये बड़ी पहल की है।

इस अनोखी शादी की चर्चा-

सोमवार यानी 2 मई को सीधी जिले के रोली मेमोरियल भवन में ये अनोखी शादी संपन्न हुई। इस शादी की दूर-दूर तक चर्चा है। इस शादी में दूल्हे ने न महंगी शेरवानी पहनी और ना ही दुल्हन ने कीमती लहंगा पहना। दोनों साधारण कपड़ों में हॉल के अंदर आए और महज 17 मिनट के कार्यक्रम में ये शादी संपन्न हो गई। ‌इस शादी के दौरान दोनों ने मंत्रोच्चार के बीच मंच पर ही एक पवित्र पुस्तक को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इस शादी में लड़की और‌‌ लड़के के घर वालों के अलावा कुछ गांव के लोग मौजूद रहें। शादी के दौरान हॉल में एक तरफ संत रामपाल के प्रवचन चलते रहे और दूसरी तरफ शादी की सारी रस्में निभाई गईं। इस शादी से समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया गया है। जिसकी हर जगह काफी तारीफ और चर्चा हो‌ रही है।