उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। वही उत्तराखंड में आचार संहिता लग चुकी है। वही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आएंगे।
होगा यह प्लान-
जिसमें वह टिहरी से आम आदमी पार्टी की डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत करेंगे। वे 12 और 13 जनवरी को उत्तराखंड में ही रहेंगे और डोर-टू-डोर जाकर पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। चुनावी रैलियों, रोड-शो पर रोक के बाद आप ने डोर-टू-डोर प्रचार करने का प्लान बनाया है।