देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए हैं।
29 नवंबर को हुई शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी की है। 37 वर्षीय लिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेस वुमेन हैं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर की परंपरा में शादी की। यह कपल सोमवार 27 नवंबर को मणिपुर पहुंचे। बीते कल 29 नवंबर को शादी हुई। मणिपुर में शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन होगा।