स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान ए टीम ने इमर्जिंग एशिया कप में नया इतिहास रच दिया है।
पहली बार हासिल किया यह खिताबी रिकॉर्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान ए ने रविवार को एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 का खिताब जीता है। अफगनिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया जिसमें श्रीलंका ने 7 विकेट पर 133 रनों का स्कोर हासिल किया। वहीं जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तानी टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं की। लेकिन सदिकुल्लाह ने नाबाद 55 रनों की पारी खेल कर टीम को 11 गेंद शेष रहते 7 विकेट से शानदार जीत दिला दी।